एटा, अक्टूबर 2 -- गुरुवार को असत्य पर सत्य की विजय का प्रमुख विजय दशमी पर्व मनाया गया। जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान समेत कस्बा देहातों में भी अहंकार और असत्य के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुलतों का परंपारागत ढंग से दहन किया गया। पुलता दहन देखने के लिए एटा शहर के रामलीला मैदान में अपार जनसमूह उमड़ा और धू-धू कर जलते पुतलों को देख जमकर भगवान श्रीराम के जयघोष लगाते हुए खुशियां मनाई। शहर के सैनिक पड़ाव में दशहरा पर्व पर रावण वध से पूर्व मैदान में श्रीराम और रावण की सेना का भीषण युद्ध हुआ। उसमें श्री ज्ञान प्रकाश रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों के अलावा विभिन्न काली मंडलों के कलाकारों ने युद्ध की कलाओं का प्रदर्शन किया। जैसे ही श्रीराम ने तीर छोड़कर रावण का सिर काटते वैसे ही एक विशाल गुब्बारा आसमान की ओर उड़ता दिखाई देने लगता। इसके बाद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.