संभल, मार्च 26 -- विकासखंड के गांव मंडनपुर में पाल समाज की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें आगरा से आईं कथा वाचक विदुषी मीरा शस्त्री ने कथा का मार्मिक वर्णन किया। मंगलवार के तीसरे दिन उन्होंने बताया कि दुर्योधन के अहंकार व लालच के चलते महाभारत हुआ था। जिसमें अधर्मी दुर्योधन ने पांडवों पर तरह-तरह के जुल्म किए थे, लेकिन अंत में अधर्म पर धर्म की जीत हुई और अहंकारी दुर्योधन का सर्वनाश हो गया। उन्होंने कहा कि परिस्थिति चाहे जो हों, लेकिन व्यक्ति को अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए। आयोजकों में दानवीर पाल समेत अन्य व्यवस्था बनाए रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.