रुद्रपुर, जनवरी 13 -- खटीमा, संवाददाता। गश्त के दौरान अस्वस्थ अवस्था में वन विभाग की टीम को अनजनिया क्षेत्र में सांभर मिला। जिसे रेस्क्यू कर रेंज परिसर लाया गया। पशु चिकित्सकों ने सांभर के इलाज शुरू कर दिया है। सोमवार को किलपुरा रेंज के अनजनिया क्षेत्र में वन विभाग की टीम वन दरोगा खीमानंद आर्य के नेतृत्व में जंगल में गश्त पर थी। एक मादा सांभर अस्वस्थ अवस्था में मिला। जिसको रेस्क्यू कर वाहन द्वारा किलपुरा रेंज परिसर लाया गया। मोबाइल वैन पशु चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। रेंजर मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सांभर अभी सुरक्षित है और स्वस्थ है। लगातार पशु चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। रेस्क्यू टीम में पशु चिकित्सक डॉ़ नलिनी सक्सेना, पैरा वेट प्रिंस प्रजापति, ग्राम प्रधान खेतलसंडा ...