मथुरा, अक्टूबर 8 -- सुविख्यात संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ख़राब बताकर हॉस्पिटल में भर्ती होने की अफवाह ने सनसनी फैला दी। इस सूचना से उनके भक्तों में बेचैनी रही। बुधवार को प्रेमानंद महाराज ने इसे अफवाह बताते हुए लगातार एकांतिक वार्ता किये जाने की जानकारी भक्तों को दी। श्री हित राधा केली कुंज आश्रम की ओर से चार अक्तूबर को एक सूचना जारी कर भक्तों से अपील की गई कि महाराजजी का स्वास्थ्य ख़राब होने के चलते वह अनिश्चितकालीन समय के लिये रात्रिकालीन पदयात्रा नहीं करेंगे, इसलिए भक्त दर्शन करने के लिये रास्ते में खड़े न हों। सूचना के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रेमानंद महाराज की तबीयत ख़राब होने के बाद अस्पताल में भर्ती होना बताया गया, जबकि पूर्व में जब प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ख़राब हुआ था तब उनको रामकृष्ण मिशन सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.