रांची, अक्टूबर 11 -- रांची। अस्मिता पेंचक सिलाट लीग 2025-26 का आयोजन रविवार को मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम के इंडोर हॉल में किया जा रहा है। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 350 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। प्रतियोगिता झारखंड पेंचक सिलाट संघ की ओर से आयोजित की जा रही है, उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष शिफू बिस्वजीत कर्मकार और सचिव डौली सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी और खेल निदेशक शेखर जमुआर होंगे। समापन समारोह में विधायक रामसूर्या मुंडा और चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...