बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय,हमारे प्रतिनिधि। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया व बिहार ताइक्वांडो संघ की ओर से अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग 2024-25 प्रतियोगिता में ख़ुशी कुमारी ने अंडर 68 किलोग्राम भार मे स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अवंतिका कुमारी ने अंडर - 46 किलोग्राम भार में रजत पदक, ऊर्जा ने ओवर 73 किलोग्राम भार में रजत पदक, स्वाति कुमारी ने अंडर 53 किलोग्राम भार में रजत पदक, रिचा कुमारी ने अंडर 63 किलोग्राम भार में रजत पदक, स्वीटी कुमारी ने अंडर 46 किलोग्राम भार में कांस्य पदक तथा करीना कुमारी ने अंडर 46 किलोग्राम भार में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन 08 मार्च को साई सेंटर पटना में आयोजित किया गया था। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया की प्रतियेगिता में जिले की 25 ताइक्वाडो बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें मोनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.