आरा, दिसम्बर 26 -- आरा, निज प्रतिनिधि। महिला सशक्तीकरण और खेलों में महिलाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत सरकार खेल विभाग, भारतीय भारोत्तोलन संघ एवं बिहार भारोक्तोलक संघ के संयुक्त तत्वाधान में अस्मिता खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन लीग प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन आरा में 28 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया गया है। संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया भोजपुर में भारोत्तोलन खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर भोजपुर जिला मे यह आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के अलावा पटना, बक्सर, रोहतास, भभुआ एवं सारण छपरा के खिलाड़ी यूथ वर्ग ( 17 वर्ष कम उम्र ) की बालिका खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में भाग लेंगी। आयोजन पर भोजपुर भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष समाज सेवी डॉ विजय ग...