पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- पिथौरागढ़। नगर में यूकेडी ने सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा। बैठक कर भाजपा-कांग्रेस की नीतियों पर जमकर प्रहार किया और क्षेत्रीय दलों को समर्थन देने अपील की। सोमवार को नगर के एक होटल में यूकेडी ने सदस्यता अभियान चलाया। यूकेडी के महानगर अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि युवा भटक रहा है उसको रोजगार देने की न सरकार की नीति है न नियत। लाखों लोग हर वर्ष अपना गांव छोड़कर पलायन को मजबूर हैं। रोजगार न होने से युवाओं की शादी भी नहीं हो पा रही है। उत्तराखण्ड के सैकड़ों गांव जनशून्य होने की कगार पर हैं, ग्रामीणों की खेती में जंगली जानवरों का कब्जा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.