भभुआ, दिसम्बर 18 -- इन जगहों पर अभी तक अलाव जलाने का नगर प्रशासन ने नहीं किया इंतजाम छात्रों ने विद्यालयों में पढ़ाई व छुट्टी के समय में परिवर्तन करने की मांग की (पांच जगह पांच रिपोर्टर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। सदर अस्पताल से लेकर बस पड़ाव तक गुरुवार को ठंड में ठिठुरते आमजन दिखे। स्कूल-कॉलेज के बच्चों का भी यही हाल था। छात्रों ने तो विद्यालय में पढ़ाई और छुट्टी के समय में परिवर्तन तक की मांग कर डाली। जबकि आमजनों ने शहर में जगह-जगह अलाव जलाने का प्रबंध करने की मांग की। ठंड बढ़ने से अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी हो रही है, जहां हीटिंग और कंबल की कमी है। बस पड़ाव जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है, क्योंक...