सीवान, मार्च 17 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के माधोपुर ट्रेनवां गांव के शराब कारोबारी तो पुनः पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी स्थानीय निवासी अनिल साह है। पुलिस ने इसके पास से सात लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की थी। सीजेएम कोर्ट से कोरोना जांच करने गए सदर अस्पताल सीवान से यह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। भागने के बाद पुलिस की नींद उड़ी थी लेकिन पुलिस ने शुक्रवार की रात इसे गिरफ्तार कर शनिवार को सीवान जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना पर इसकी गिरफ्तारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.