प्रयागराज, नवम्बर 14 -- प्रयागराज। शहर के एक अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर से गुरुवार की रात घर लौटते समय रास्ते में छेड़खानी की शर्मनाक वारदात सामने आई। महिला डॉक्टर अपने साथी एक अन्य महिला चिकित्सक के साथ घर लौट रही थी। जार्जटाउन थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। महिला डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह गुरुवार की रात लगभग पौने दस बजे अपनी साथी महिला चिकित्सक के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में चिंतामणि रोड पर अचानक सफेद जैकेट पहने स्कूटी सवार युवक आया। इसके पहले की महिला डॉक्टर कुछ समझ पाती, स्कूटी सवार ने छेड़खानी व बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने सरेराह महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की। महिला डॉक्टर ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो आरोपी स्कूटी से भाग निकला। उधर, जार्जटाउन थाना प्रभारी संतोष कु...