वाराणसी, जुलाई 23 -- बड़ागांव। क्षेत्र के बसनी में निजी अस्पताल के कर्मचारी अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंक रहे हैं। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। बसनी क्षेत्र के विनोद सेठ और प्रशान्त सिंह ने बताया कि अपशिष्ट से भीषण दुर्गंध आती है। जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं कुत्ते और मवेशी अपशिष्ट और कचरा इधर-उधर फैला देते हैं। जिससे संक्रमण का भय रहता है। अपशिष्ट फेंकने वालों को स्थानीय लोग टोकते हैं तो वे मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...