रामपुर, जून 21 -- गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी चमन सिंह ने डीआईजी मुरादाबाद को शिकायत पत्र देकर कहा कि वह एक अस्पताल का संचालन करती है। उनके अस्पताल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई थी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ था। उस समय विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक ने साक्ष्यों के अभाव में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। लेकिन,बाद में केस दर्ज कराने वालों ने कोर्ट के आदेश पर दोबार विवेचना शुरू कर दी। आरोप लगाया कि इस समय विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रूपए की मांग कर रहे है। रूपए नहीं देने पर उपनिरीक्षक द्वारा उनके अस्पताल पर छह घंटे रूकने के बाद दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में पहुंचे विवेचक कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गए। पीड़िता ने उपनिरीक्षक पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.