उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव,संवाददाता। जिला अस्पताल में बीते एक साल में रोगी कल्याण समिति के 18 लाख रुपये में हेरफेर किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मी पर अधिकारियों ने इस कदर भरोसा किया कि पिछले 11 महीने में किसी ने भी समिति के खातों की जांच कराने की सुध नहीं ली। हालांकि, अब उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक को सीएमएस से स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए। साथ ही, संबंधित बाबू और वार्ड ब्वॉय का खाता सीज करने को कहा। शुक्रवार देर शाम वार्ड ब्वॉय के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के जुराखन खेड़ा गांव निवासी विनय यादव जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत है। बीते 18 मार्च को वह अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.