हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल और एमडी टीबी हॉस्पिटल के ऑक्सीजन सिलेंडर को बाहर से रिफिल कराने की समस्या अब जल्द समाप्त हो जाएगी। एमटी टीबी हॉस्पिटल में लगे ऑक्सीलन प्लांट से सीधे सिलेंडरों को रिफिल करने के लिए हाई-प्रेशर बूस्टर पंप स्थापित किया जाएगा। इससे लेकर बुधवार को लखनऊ से आए एडी विद्युत ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। एडी के निरीक्षण के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट में बूस्टर पंप स्थापित कर दिया जाएगा। छह साल पहले आई वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान देशभर के हॉस्पिटल, अस्पताल और नर्सिंग होम में ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिली थी। देश के कई राज्यों और शहरों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की जान चली गई थी। महामारी कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मरीजों की मौत से सीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.