बगहा, मार्च 9 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक रश्मि वर्मा ने अनुमंडलीय अस्पताल में एंबुलेंस के अभाव में मरीज की मौत के मामले को विधानसभा में उठाया है। विधायक ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत हो गई है। वहीं इस प्रश्न का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब देते हुए कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में जिस समय मरीज की मौत एंबुलेंस के अभाव में हुई थी। उस समय एंबुलेंस चालक दूसरे मरीज को लेकर गया था। एम्बुलेंस की कमी को देखते हुए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में तीन एंबुलेंस पहले से हैं और 2 एंबुलेंस और उपलब्ध करा दिया गया है। विधानसभा में विधायक श्रीमती वर्मा पंडई नदी से नरकटियागंज विधानसभा के कई गांवों के कटाव को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.