मुरादाबाद, जून 4 -- अस्पताल में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने डॉक्टर पर केस दर्ज किया है। एक दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में सास का इलाज करा रही महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बुधवार को महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलित को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित महिला थाना क्षेत्र स्थित नगलिया मश्कुला के अड्डे पर स्थित एक अस्पताल में अपनी सास का इलाज करा रही थी। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर राउफ पाशा ने महिला से अपनी सास को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा, डॉक्टर के कहने पर अब महिला ने अपनी सास को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर दवाई के बहाने अपने कमरे में बुलाकर उनसे छेड़खानी की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक...