फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- शिकोहाबाद में एटा रोड स्थित माया क्लीनिक एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में एक महिला में खून की कमी होने पर इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले गए जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ कर दी। परिजन वहां मौजूद कर्मचारी को एम्बुलेंस में डालकर ले गए। तोड़फोड़, मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। तबस्सुम पत्नी शाहरुख निवासी बैंडबाजे वाली गली कटरा मीरा शिकोहाबाद तीसरी बार गर्भवती हुई थी। महिला को उसके परिजन चौमुखी महादेव मंदिर के पास स्थित माया क्लीनिक ले गए। डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.