हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कंपनी में महिला कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर कंपनी के जनरल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता मृतक के पिता गुडडू ने कहा कि उसकी बेटी सिडकुल की एक कंपनी में बतौर कर्मचारी कार्यरत थी। उसकी कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी लेकिन, कंपनी के जनरल मैनेजर ने छुट्टी नहीं दी। जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसे सिडकुल के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि अस्पताल में भी जनरल मैनेजर के कारण उसको बेहतर इलाज नहीं मिला। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मामले कंपनी के जनरल मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.