पीलीभीत, फरवरी 20 -- बुधवार को सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने नगर के 50 शैय्यायुक्त महिला अस्पताल (एमसीएच) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुविधाओं को देखा और बार्ड में भर्ती प्रसूता व गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी सेवा के बारे में जानकारी की। उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए। नगर के पूरनपुर देहात में स्थित 50 बेड के मदर चाइल्ड विंग के नए भवन का संचालन शुरू हो चुका है। इसमें महिला रोगो से संबंधित ओपीडी, प्रसव आदि सभी स्वास्थ्य संबंधी कार्य होने लगे हैं। बुधवार को सीएमओ ने अस्पताल में पहुंचकर व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। उन्होंने ओपीडी के बारे में जानकारी की। डॉक्टरों के चैंबरों को देखा। महिला बार्ड में पहुंचकर प्रसूता व गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे...