नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रेम चोपड़ा अस्पताल में भर्ती हो गए थे। फैंस प्रेम चोपड़ा को लेकर भी परेशान हो गए थे। हालांकि प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने अब एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने कहा प्रेम चोपड़ा ठीक हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रेम चोपड़ा भी धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर परेशान हैं।क्या बोले प्रेम चोपड़ा के दामाद ई टाइम्स से बात करते हुए विकास भल्ला ने कहा, 'ये फालतू की अफवाह हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं और उनके टेस्ट हो रहे हैं। वह कल तक घर आ जाएंगे। वह सिर्फ रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं और वो सब एक उम्र के बाद होता है। उन्होंने सारे चेकअप किए और सब ठीक है।'धर्मेंद्र को लेकर परेशान प्रेम चोपड़ा विकास ने आगे कहा, जब मैं अस्पताल में उनसे मिलने गया तो वह ठीक थे और...