मोतिहारी, जनवरी 27 -- सिकरहना। एमएलसी डॉ. खालिद अनवर ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल ढाका का जायजा लिया व अस्पताल उपाधीक्षक के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, अस्पताल की व्यवस्था व जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। एमएलसी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्वित करने के लिए संबंधित अस्पताल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने आम जन को समयबद्व, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक कर्नल डॉ. एन के साह, अस्पतालकर्मी आशुतोष पांडेय, मो. इमरान, एमएलसी प्रतिनिधि मो. आफताब आलम, पंसस अंसारूल हक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.