आजमगढ़, फरवरी 8 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर अस्पताल में रविवार को चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की, अवैध पाएं जाने पर सील कर दिया। तीन फरवरी को बालक को डेंगू की आशंका होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। तरवा थाना क्षेत्र के लोकईपुर गांव निवासी बेचू ने तीन फरवरी को अपने चार वर्षीय पुत्र कार्तिक को बुखार से संक्रमित होने के कारण उसे लालगंज कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की स्थिति काफी हद तक ठीक थी, लेकिन दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान परिजन ने उसे रेफर करने की बात कही तो डॉक्टर ने ठीक होने का आश्वासन ...