खगडि़या, जुलाई 30 -- गोगरी । एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में मरीजो की जांच के लिए पुर्जा कटाने चिलचिलाती धूप में घंटो खड़ा रहना पड़ता है। मंगलवार को सैकड़ों मरीजों को अस्पताल के बाहरी परिसर में कतार में घंटों खड़े रहने से शारीरिक रूप से लाचार मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहने के कारण एक वृद्ध एवं कमजोर मरीजों को चक्कर आने लगा। जिसे अन्य लोगों ने पकड़कर अस्पताल के अंदर बैठाया। वही वृद्ध मरीजो को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी का मौसम है औऱ चिलचिलाती धूप में मरीजो को खड़े होकर रजिस्ट्रेशन के लिए पुर्जा कटाने को मजबूर होना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधक मरीजो की सुविधाओं को देखते हुए किसी शेड की व्यवस्था नही कर रहे है। इसके अलावे अस्पताल में आयरन मुक्त पेयजल की कोई सुविधा उपलब्ध नही कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.