फिरोजाबाद, जनवरी 10 -- शिकोहाबाद। इंक्वास से तीन सदस्यीय टीम ने असेसमेंट करने के उद्देश्य से नगर के सयुक्त जिला चिकित्सालय का तीन दिवसीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर सभी विभागों के अभिलेखों के साथ कक्ष का निरीक्षण किया। जिससे नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां भी मिली। भारत सरकार के इंक्वास से नॉमिनेट डॉ महेंद्र कुमार जयपुर, के नेतृत्व में डॉ गरिमा पंत देहरादून, विमला रानी पंत सोनीपत हरियाणा तीन सदस्यीय टीम ने असेसमेंट करने के उद्देश्य सयुक्त जिला चिकित्सालय का तीन दिवसीय निरीक्षण किया। तीन दिवसीय दौरे के दौरान अस्पताल के निरीक्षण में साफ सफाई की स्थित सहित कई खामियां मिली, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने इमरजेंसी, महिला वार्ड, ओपीडी, दवा स्टोर सह...