फिरोजाबाद, मार्च 11 -- मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के सौ शैय्या अस्पताल परिसर में एक मुस्लिम युवक का नमाज पढ़ते हुए वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस पर जांच बिठा दी है। सोमवार को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल सौ शैय्या अस्पताल परिसर में एक मुस्लिम युवक का नमाज पढ़ते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। युवक की पीठ दिखाई दे रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवीन जैन का कहना है कि इस प्रकार सार्वजनिक स्थल पर नमाज नहीं पढ़नी चाहिए। वीडियो की जांच कराई जा रही है। परिसर की निगरानी और बढ़ाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.