दरभंगा, सितम्बर 17 -- जाले। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत 15 सितंबर को उपद्रवियों द्वारा की गयी तोड़फोड़ एवं स्वास्थ्य सेवा ठप करने के मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा ने जाले थाने में अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में कहा गया है कि 15 सितंबर को जाले के मो. कयूम के पुत्र मो. गनी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डीएमसीएच रेफर किए जाने के बाद रास्ते में मृत्यु हो गई। उसके बाद उसके शव को घर ले जाने के बाद घर से शव को अस्पताल में लाकर रख दिया गया। इसके बाद अस्पताल में उपद्रव किया गया और पूरे दिन अस्पताल की चिकित्सा सेवा को ठप कर दिया गया। उपद्रवियों ने अस्पताल की खिड़की एवं गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आवेदन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. झा ने कहा है कि उपद्रवियों की सभी करतूतें अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.