हाजीपुर, सितम्बर 21 -- लालगंज,संवाद सूत्र। सरकार के लाख दावों के बावजूद सरकारी अस्पतालों की हकीकत मरीजों की परेशानी को उजागर कर रही है। लालगंज रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल यह है कि डेंटल डॉक्टर कब आती हैं, कब जाती है किसी कोई जानकारी नहीं रहती। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी इस मामले से अनभिज्ञ हो जाते हैं। दांत के डॉक्टर के न रहने से यहां दांतों का इलाज कराने पहुंचे लोग बिना डॉक्टर से मिले ही मायूस होकर लौट रहे हैं। अस्पताल आए मरीजों ने बताया कि हम दांत दिखाने आए थे,लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं हैं। मरीजों का आरोप है कि अस्पताल के डेंटल डॉक्टर प्रायः ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहतीं। यही कारण है कि लोग सरकारी अस्पतालों पर भरोसा खोते जा रहे हैं और मजबूरी में निजी क्लीनिकों की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन निजी अस्पताल भी सुरक्षित नहीं। कई ब...