हजारीबाग, जून 19 -- केरेडारी प्रतिनिधि केरेडारी प्रखंड में लगातार बारिश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में भी पानी घुस गया है। जिसके कारण से चिकित्सको को इलाज करने में परेशानी हो रही है। वही मरीजों को भी काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। इस बाबत सहायक चिकित्सक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में पानी घुस जाने से लाइट नही है। मोबाइल जलाकर इलाज करना पड़ रहा है। वहीं केरेडारी हजारीबाग मुख्य पथ के पतरा नदी पर निर्मित पुल का गार्डवाल भी भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। जो खतरे का संकेत दे रहा है। समय रहते पतरा नदी के क्षतिग्रस्त गार्डवाल का मरम्मति नहीं होने पर पूल कभी भी धराशायी हो सकता है और बड़ा घटना हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.