हाथरस, नवम्बर 8 -- हाथरस। सासनी में हुए सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य जिला अस्पताल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने हादसे में घायल हुए दो मरीजों का हालचाल जाना और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। दोनों मरीज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हैं। इस दौरान मंत्री मौर्य ने जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। घायलों को अच्छा इलाज दिए जाने को कहा। उन्होंने हादसे में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। तीन मृतकों के आश्रितों को साढ़े सात-सात लाख रुपए और मृत बच्चे के परिजनों को पौने चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात बताई। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 25,000 रुपए और सामान्य रूप से घायल हुए लोगों को 10-...