प्रयागराज, अप्रैल 4 -- घर से खाना लेकर अस्पताल पहुंचाने के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। कीडगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। कीडगंज गुड़ मंडी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीया बेटी एक अप्रैल को रामबाग स्थित अस्पताल में खाना पहुंचाने गई थी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं आई। खोजबीन के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। कीडगंज पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...