रुडकी, जुलाई 26 -- सिविल अस्पताल रुड़की में आंखों के मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। मरीजों की आंखों में लाली, खुजली, सूजन और दर्द की शिकायत हो रही है। चिकित्सक इसे कंजंक्टिवाइटिस बता रहे हैं। जो अक्सर बरसाती मौसम में होता है। चिकित्सक आंखों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे है। साथ ही परेशानी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने की सलाह दे रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की में पिछले एक सप्ताह आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को भी आई ओपीडी में अनेक मरीज पहुंचे। इनमें 80 प्रतिशत मरीजों को आंखों में लाली, खुजली, पानी आना, सूजन और दर्द की शिकायत थी। मरीजों की आंखों की जांच कर चिकित्सक ने उन्हें दवा दी। अस्पताल के आई सर्जन डॉ. राजकेश पाण्डेय ने बताया कि बरसाती मौसम की वजह से आंखों में संक्रमण हो जाता है। इसे कंजंक्टिवाइटिस या फ...