भभुआ, अक्टूबर 31 -- भभुआ। सदर अस्पताल में शुक्रवार को एंबुलेंस से पहुंचते ही जच्चा बच्चा की मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीया पत्नी रिजाला बेगम नुआंव थाना क्षेत्र के भोगनपुर गांव निवासी इमरान अंसारी की पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि उसे पीएचसी ले जाया गया था। लेकिन, अच्छे से इलाज नहीं किया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, यहां लाते ही उसकी मौत हो गई। लापता दोनों सगी बहन शहर से बरामद भभुआ। थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लापता दोनों सगी बहन को शहर से बरामद कर लिया। महिला पुलिस रिमझिम कुमारी ने बताया कि 27 अक्टूबर को छठ पर्व पर दोनों बहनें बेलवतिया पोखरा पर घूमने गई थीं। वहीं से लापता होने का भभुआ थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों सगी बहनों को न्यायालय के लिए...