बुलंदशहर, फरवरी 6 -- शहर स्थित एक निजी अस्पताल पर डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। खुर्जा क्षेत्र की पीड़िता का कहना है कि सात महीने से लगातार इलाज के बावजूद संक्रमण (इंफेक्शन) ठीक होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में सीएमओ से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। खुर्जा क्षेत्र के गांव नगला महीददीनपुर निवासी तनुजा भाटी को सात माह पूर्व प्रसव के लिए राजे बाबू रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन (सिजेरियन) किया। आरोप है कि सर्जरी के कुछ समय बाद ही टांकों वाली जगह पर इंफेक्शन शुरू हो गया। पीड़िता का कहना है कि ऑपरेशन के बाद से ही हालत बिगड़ती गई। डॉक्टरों की सलाह पर सात महीने तक लगातार दवाइयां खिलाई गईं और भारी-भरकम रकम खर्च की गई, लेकिन राहत मिलने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.