बुलंदशहर, फरवरी 3 -- अनूपशहर अड्डा स्थित निजी अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। औरंगाबाद क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अस्पताल प्रबंधन पर प्रसव के दौरान घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से उसकी पत्नी की जान चली गई। बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के नेतृत्व में परिजनों ने सीएमओ से मुलाकात कर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के साथ कार्रवाई की मांग की। गांव बूंदी बकापुर निवासी मुकेश लोधी ने बताया कि उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को अपनी पत्नी वंदना को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही, लेकिन सर्जरी के दौरान कथित तौर पर कोई गलत नस कट गई। खून अधिक बहने और हालत बिगड़ने पर अस्पताल कर्मियों ने मरीज के साथ दुर्व्यवहार किया और आनन-फानन में उसे शारदा अस्पताल, ग...