अमरोहा, फरवरी 18 -- शहर के जोया रोड पर संचालित एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर मरीज की गलत सीटी स्कैन रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। मामले में मुख्यमंत्री स्तर तक शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। जोया क्षेत्र के गांव भीकनपुर मुंडा निवासी शिकायतकर्तानीरज सिंह के मुताबिक संबंधित अस्पताल में मरीज के सिर की सीटी स्कैन रिपोर्ट में सबड्यूरल हैमरेज की गंभीर स्थिति बताई गई है जबकि उसी मरीज की दूसरे अस्पताल में कराई जांच रिपोर्ट में वह बिल्कुल स्वस्थ्य बताया गया है। शिकायकर्ता ने अस्पताल की सीटी स्कैन रिपोर्टिंग और चिकित्सकीय निष्कर्ष पर सवाल उठाते हुए गंभीर बीमारी के नाम पर डरा कर और भर्ती कराकर इलाज में भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप अस्पताल प्रबंधन पर लगाया है। चिकित्सा पेशे की आचार संहिता का घोर उल्लंघन, उपभोक्ता अधिकारों का हनन और जनवि...