देवघर, अप्रैल 5 -- झारखंड के देवघर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां अस्पताल का बिल चुकाकर बेटे का शव लेने के लिए मां को जमीन बेचनी पड़ी। सड़क हादसे में जख्मी मोहनपुर के चकरमा गांव निवासी कन्हैया कापरी की इलाज के दौरान कुंडा के मेधा सेवा सदन में शुक्रवार को मौत हो गई। 1 अप्रैल से कन्हैया इस नर्सिंग होम में भर्ती था। इस दौरान इलाज के मद में 40 हजार का बिल बना। लेकिन परिजन बिल नहीं दे पाए तो क्लीनिक प्रबंधन ने शव देने से इंकार कर दिया। आखिरकार जमीन बेचकर और चंदा जुटाकर परिजनों ने क्लीनिक को पैसे दिए। इस मामले पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, वो सारे सबूत देने के लिए तैयार हैं। देवघर जिले के मोहनपुर थानांतर्गत चकरमा गांव निवासी वीणा देवी की मानें तो बेटे कन्हैया कुमार कापरी का शव लेने के लिए उसने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.