गुमला, जून 28 -- जारी, प्रतिनिधि। परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का के गृह प्रखंड जारी में बना सामुदायिक अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए राहत लेकर आया है,लेकिन अस्पताल तक पहुंचने की राह अब भी दुश्वार है। आज भी मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। खासकर बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण जितेंद सिंह, आदित्य गिरी, मैनेजर भारती,नंद किशोर नंद, पांडु यादव, बीरेंद्र दास, आलम खान, राजू बेक सहित कई लोगों ने बताया कि अस्पताल जाने वाली सड़क पूरी तरह कच्ची है। बरसात में यह सड़क खेत जैसी दिखाई देती है। जहां बाईक चलाना तो दूर,पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जारी प्रखंड में अस्पताल निर्माण की मांग वर्षों पुरानी थी। जो अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.