लातेहार, फरवरी 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के बक्शा डोड़ा टोला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में प्रसूता के साथ एक बच्चे की मौत हो गई। दरअसल ,प्रसव पीड़ा के बाद नावागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई गई प्रसूता पुनिता देवी पति संजीत सिंह ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार समय पर रेफर नहीं किए जाने के आरोपों के बीच मां और एक नवजात बच्ची की मौत हो गई,जबकि दूसरी नवजात का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह पुनिता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नावागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां तैनात एएनएम द्वारा प्रसव कराया गया और दो बच्चियों का जन्म हुआ। ग्रामीणों के अनुसार कि प्रसव के बाद महिला की तबीयत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.