आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया में अब भूतल पर पैथोलॉजी चलेगी और जांच के लिए सेंपल का कलेक्शन किया जाएगा। दूसरे तल पर पैथोलॉजी होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। अस्पताल में एक दिन में औसतन पांच सौ लोगों की ओपीडी होती है और 100 से अधिक जांच होती है। अतरौलिया अस्पताल में जनपद के साथ ही अंबेडकर नगर जनपद के मरीज उपचार के लिए आते हैं। यहां पर मरीजों की काफी भीड़ रहती है। अस्पताल में पैथोलॉजी दूसरे तल पर होने से मरीजों को परेशानी होती थी। वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों को सीढ़ी चढ़ कर जाना पड़ता था। गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी परेशानी हो रही थी। अब लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। यहां की पैथोलॉजी में आधुनिक एनालाइजर मशीनों के माध्यम से जांच की जा रही हैं। ये सेवाए...