बागपत, फरवरी 14 -- बागपत। जिला अस्पताल के पार्क में एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ की, तो प्रेमी जोड़े ने खुद को बचाने के लिए ब्याज के लेनदेन से संबंधित बातचीत का बहाना बनाया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को अस्पताल परिसर में एक प्रेमी जोड़ा इधर-उधर धूमते दिखाई दिया। उसने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को दी। इसी बीच प्रेमी युगल पार्क में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने उससे काफी देर तक पूछताछ की। इस बीच युवक ने ब्याज के लेनदेन के सिलसिले में बातचीत करने की बात बताई। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को चेत...