नोएडा, जून 26 -- नोएडा, संवाददाता। मेट्रो अस्पताल प्रबंधन को नौ करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में साइबर अपराध थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में से एक वैभव अस्पताल में रिकवरी अधिकारी था। दूसरा अंकुर त्यागी अकाउंट सेक्शन का कर्मचारी है। इन दोनों ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की थी। पुलिस फरार आरोपियों को खोज रही है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मेट्रो ग्रुप अस्पताल के अधिकृत प्रतिनिधि गोविंद शर्मा ने पिछले दिनों सेक्टर-24 थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने ग्रुप के साथ 74.90 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि मेट्रो अस्पताल ग्रुप की कैंसर यूनिट में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों का कैशलेस इलाज किया जाता है। इलाज के बाद प्रक्रिया के मुताबिक अस्पताल प्र...