बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं, संवाददता। जिला महिला अस्पताल में 22 दिसंबर की रात को प्रसूता की गेट व जमीन पर डिलीवरी होना और उपचार के लिए चीखती व तड़पती रही। वहीं नवजात बच्ची की जमीन पर मौत हो गई। पूरे प्रकरण की वीडियो वायरल हुई और मामला डिप्टी सीएम बृजेश पाठक तक पहुंचा। जिसके बाद डीएम ने कमेटी बनाकर जांच की। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने कार्रवाई की संसुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें दो सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त किया है तो माली को निलंबित किया है। वहीं सीएमएस को कड़ी चेतावनी जारी की है। डीएम अवनीश कुमार राय द्वारा नामित कमेटी ने बीते दिनों रिपोर्ट डीएम कार्यालय को दे दी। डीएम ने डिप्टी सीएम के आदेश पर तीन सदस्यी कमेटी बनाई। जिसमें सीडीओ केशव कुमार, एडीएम डॉ. वैभव शर्मा, सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने मामले की महिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.