फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी सोमवार को लोहिया महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बदइंतजामी देखकर वह नाराज हुये। मरीज के लिए तीमारदार स्ट्रेचर खींचते हुये दिखायी दिये। इस पर डीएम ने व्यवस्था सुधारे जाने के निर्देश दिये। कहा कि अस्पताल में मरीजों की सेवा अच्छे ढंग से की जाये। इसमें कोई लापरवाही न हो। वह फिर निरीक्षण करेंगे। सुधार नहीं पाया गया तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। इमरजेंसी को देखते हुये डीएम ओपीडी में पहुंचे। इलाज के लिए महिलाओं की भीड़ थी। उनसे जानकारी की। इस बीच उनकी नजर एक तीमारदार पर पड़ी जो स्ट्रेचर खींच रहा था। इसी पर उन्होंने सीएमएस की क्लास लगा दी। सीएमएस ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही चार्ज संभाला है। डीएम ने स्ट्रेचर और व्हील चेयर को लेकर जानकारी की। डीएम पैथोलाजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.