हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- नैनीताल। नगर में बीडी पांडे राजकीय जिला अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मस्जिद के पास स्थित पार्किंग स्थल पर स्थानीय नागरिकों की ओर से दोपहिया वाहन खड़े किए जाने से मरीजों और उनके तिमारदारों को अस्पताल तक पहुंचने में भारी असुविधा हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम वंदना सिंह से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि गोलघर चौराहे के निकट बीएम शाह ओपन एयर थिएटर के पास खाली पड़ी जगह को मरीजों और उनके परिजनों के लिए दोपहिया वाहनों की नि:शुल्क पार्किंग के रूप में विकसित किया जाए। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही इस विषय में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.