मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल, शहरी पीएचसी कन्हौली सहित सभी सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। मेले में परिवार नियोजन संबंधित सामग्री लोगों को दी गई। इस दौरान बंध्याकरण, नसबंदी और अस्थायी परिवार नियोजन के उपायों को अपनाने पर जोर दिया गया। सदर अस्पताल में परिवार नियोजन मेले का उद्घाटन जिला यक्षमा संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सीके दास, डीपीएम रेहान अशरफ और स्वस्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीरामल के मो. नसीरूल होदा ने किया। इस दौरान जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन जरूरी है। डीपीएम रेहान अशरफ ने प्रसव के उपरांत बंध्याकरण अथवा कॉपर टी संस्थापन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.