गंगापार, मई 20 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और तपन के चलते मांडा क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की भरमार है। उल्टी, दस्त के मरीज भी अब विभिन्न गांवों से निकलने लगे हैं। सीएचसी सहित प्राइवेट अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मांडा सीएचसी में इन दिनों प्रतिदिन ओपीडी में दो से ढाई सौ औसत मरीज देखे जा रहे हैं। इनमें अधिकतर मरीज वायरल बुखार और सर्दी, खांसी से संबंधित होते हैं। कुछ मरीज उल्टी, दस्त और चर्म रोग के भी सीएचसी पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि तकलीफ शुरू होते ही सीएचसी से संपर्क कर योग्य डाक्टरों और निशुल्क दवा व जांच का लाभ उठाएं। सीएचसी के अलावा क्षेत्र के मांडा खास, महुआरी खुर्द, भारतगंज, मांडा रोड, चिलबिला, हाटा, दोहथा, सुरवांदलापुर, दिघिया, बामपुर, कुखुड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.