संतकबीरनगर, मार्च 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है। अस्पतालों की हालत यह है कि कहीं पर मशीन खराब तो कहीं पर एक्सरे प्लेट नहीं है। ऐसे में इन स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार कराने आने वाले मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। इससे गरीब मरीजों की जेब ढीली हो रही है। सरकार अस्पतालों पर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुफ्त में मुहैया करवा रही है। जांच से लेकर दवा के साथ ही मरीजों को आने व जाने की भी व्यवस्था की है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों के उपचार में एक्सरे की अधिकांश मरीजों को आवश्यकता रहती है। लेकिन इन केंद्रों पर जांच नहीं हो पा रही है। सीएचसी मेंहदावल में आए दिन मशीन खराब होने की बात मरीजों के द्वारा बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.