बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- अस्पतालों में टीवी पर दिखेंगे ऑन ड्यूटी डॉक्टरों के नाम व नंबर सख्ती से स्वास्थ्यकर्मियों के नदारद रहने की शिकायतें हुईं दूर, रोगियों की बढ़ी संख्या डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की Ñ फोटो : डीएम कलेक्ट्रेट : कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अस्पतालों में टीवी पर वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों के नाम व नंबर दिखने लगे हैं। सख्ती से स्वास्थ्यकर्मियों के नदारद रहने की शिकायतें भी दूर हुई है। इससे रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम कुंदन कुमार ने अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अब डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारद नहीं रह सकेंगे। मरीजों की सहूलियत और पा...