कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर देहात। कड़ाके की सर्दी व शीतलहर के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों में टूटी खिड़कियों से आ रही हवा व रूम हीटर नहीं जलने व अव्यवस्था के संबंध में हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद गंभीर हुए सीएमओ ने जिम्मेदारों से कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद वार्डों में रूम हीटर जलवाने के साथ प्रसूताओं को उनकी मांग के अनुरूप कंबल भी उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही टूटे दरवाजे खिड़कियों को तत्काल सही कराया गया। इससे सर्दी में ठिठुर रही प्रसूताओं को खासी राहत मिली। कड़ाके की सर्दी के बाद भी सरकारी अस्पतालों में भर्ती प्रसूताओं को सर्दी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने के बावत हिन्दुस्तान टीम ने गुरुवार को पड़ताल की थी। इसमें डेरापुर सीएचसी में रूम हीटर नहीं होने के खुलासे के साथ घरों से मंगाई गई रजाइयां व कबल ओढ़े प्रसूताएं मिली थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.